जेएलकेएम का बढ़ा कुनबा: लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार व मुखिया मो. सिद्दकी समेत कई लोगों ने थामा जयराम महतो का दामन l
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने गिरिडीह में अपने संगठन विस्तार अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को कई नए नेताओं और युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जेएलकेएम का बढ़ा कुनबा: लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार व मुखिया मो. सिद्दकी समेत कई लोगों ने थामा जयराम महतो का दामन
गिरिडीह ; मनोज कुमार
गिरिडीह : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने गिरिडीह में अपने संगठन विस्तार अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को कई नए नेताओं और युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बक्सीडीह रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो की मौजूदगी में लोजपा के जिलाध्यक्ष विनित कुमार, मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दकी अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जेएलकेएम का दामन थाम लिया।

जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी की पहल पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में विनित कुमार के साथ महेंद्र वर्मा, आदित्य राज, सुमित कुमार, करण कुमार यादव, सुमित सिंह, जयंत, राजेश, अर्जुन, संतोष, ऋषभ, रितेश, प्रियम सिन्हा, शुभम कुमार, विकास रंजन, अभिजीत वर्मा, प्रिंस राज, दीपक, अनु सहित कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दकी अंसारी के नेतृत्व में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के शेदकी अंसारी, मामुद्दीन अंसारी, लियाकत खान, मो. इब्राहिम, मो. आरिफ, मिराज खान, यासीन खान समेत अनेक लोगों ने भी जेएलकेएम की सदस्यता ली। जयराम महतो ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जयराम महतो ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि विनित कुमार और मो. सिद्दकी अंसारी जैसे जनप्रतिनिधियों और युवाओं के जुड़ने से गिरिडीह में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने दावा किया कि जेएलकेएम ही झारखंड की ऐसी पार्टी है, जो सत्ता से समझौता करने के बजाय जनता की आवाज बुलंद करने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार, छात्र हित और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।

केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि जेएलकेएम झारखंड के युवाओं, छात्रों, पिछड़े और दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव फरजान खान, केंद्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, कनक गुप्ता, केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय रॉय, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला महासचिव प्रकाश वर्मा, जिला सचिव अर्जुन पंडित, शुभाष चौधरी, सिद्धांत रंजन, दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष आकाश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



