जिला साउंड एसोसियन नगर कमेटी का बैठक संपन्न दुर्गा पूजा में प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देश पर किया चर्चा
जिला साउंड एसोसिएशन नगर कमिटी का एक बैठक जिला संयोजक अजय शिवानी की अध्यक्षता में रखा गया ।

जिला साउंड एसोसियन नगर कमेटी का बैठक संपन्न दुर्गा पूजा में प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देश पर किया चर्चा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला साउंड एसोसिएशन नगर कमिटी का एक बैठक जिला संयोजक अजय शिवानी की अध्यक्षता में रखा गया । बैठक में मुख्य रूप से दुर्गापूजा में साउंड बॉक्स लगाने को लेकर प्रशासन के तरफ से जारी निर्देश पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया ,यूनियन के सदस्यों ने बताया प्रशासन द्वारा 2 बॉक्स और 4 चोंगा ही लगाने का दवाब डाला जा रहा, सभी साउंड वालों से थाना में बांड भरने और केस करने का धमकी दिया जा रहा

इसके कारण काम करने में समस्या उत्पन्न हो रहा। सदस्यों ने कहा दुर्गा पूजा जैसे बडे त्यौहार में भारी भीड़ होता है,कई जगह जागरण या भजन संध्या का कार्यक्रम रहता है ऐसे में 2 बॉक्स में कैसे काम किया जा सकता है।
वहीं जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने कहा प्रशासन कुछ मामलों में न्यायसंगत बात नही कर रही है,ध्वनि प्रदूषण अधिनियम या उच्च न्यायालय के आदेशों में कहीं भी बॉक्स लगाने की संख्या का जिक्र नही किया गया ,कानून सिर्फ डेसिबल क्षमता निर्धारित करती है

,प्रशासन से निवेदन होगा उसके अनुरूप व्यवस्था बनाये हमलोग पूरा सहयोग करेंगे ,लेकिन यदि बेवजह परेशान करने का काम किया गया तो हमलोग इसका जोरदार विरोध करेंगे एक बॉक्स क्या एक चोंगा तक किसी पंडाल में नही बजने जा रहा ये यूनियन का निर्णय है।
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह ,संजय सिंह,

रवि राम,सहदेव राम,इरफान अंसारी,सन्नी अग्रवाल, लखन यादव,बिनोद दास, पप्पू अंसारी,नरेश राय,दीपक साव,संजय ठाकुर,गणेश,साजिद,रोहित साहा, गुड्डू,शंभु राम,रवि सिंह,संदीप ठाकुर,अमित कुमार,सागर सिंह इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।



