Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला परिषद की बैठक संपन्न, पेयजल योजनाओं की प्रगति और खाद्यान्न वितरण पर हुई विस्तृत समीक्षा

गिरिडीह, जिला परिषद सभागार में सामान्य प्रशासन समिति तथा वित्त, अंकेक्षण एवं योजना विकास समिति की बैठक का आयोजन

जिला परिषद की बैठक संपन्न, पेयजल योजनाओं की प्रगति और खाद्यान्न वितरण पर हुई विस्तृत समीक्षा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, जिला परिषद सभागार में सामान्य प्रशासन समिति तथा वित्त, अंकेक्षण एवं योजना विकास समिति की बैठक का आयोजन

जिला परिषद अध्यक्ष मुनीया देवी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पीएचडी विभाग की नल जल योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। इस क्रम में कार्यपालक अभियंता ने अवगत कराया कि विभाग में कोषीय अभाव के चलते कई योजनाएं बंद पड़ी हैं। इस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

इसके अतिरिक्त SR (Special Repair) योजना के तहत अधिष्ठापित चापाकलों की समीक्षा की गई। साथ ही, जिले के विभिन्न प्रखंडों में बंद पड़ी मल्टी विलेज योजनाओं के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति बहाल करने हेतु संचालक समितियों के गठन का निर्देश भी दिया गया।

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान्न वितरण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। वर्षा की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी गोदामों की भौतिक स्थिति की भी समीक्षा की गई, ताकि भविष्य में वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में जिला अभियंता, कार्यपालक अभियंता (PHED-2), सहायक अभियंता (PHED-1) सहित जिला परिषद सदस्य बैजनाथ महतो, सूरज सुमन, हिंगामुनी मुर्मू, संजय हाज़रा, केदार हाज़रा, प्रभा वर्मा, पिंकी वर्मा, विनय शर्मा एवं विमल सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button