जिला अध्यक्ष चयन रायशुमारी को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक इमरान खेडावाल ने परिसदन भवन में किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, जिला अध्यक्ष चयन हेतु गिरिडीह पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाल ने शुक्रवार को नया परिषदन भवन में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

जिला अध्यक्ष चयन रायशुमारी को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक इमरान खेडावाल ने परिसदन भवन में किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला अध्यक्ष चयन हेतु गिरिडीह पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाल ने शुक्रवार को नया परिषदन भवन में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस मौके पर उन्हें जो जीम्मेवारियां मिली है उसके बारे में बताते हुए जिला अध्यक्ष चयन को लेकर अलग अलग प्रखंडों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बारे में भी बताया।

इस मौके पर इन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। गिरिडीह आने में चार दिन हुए हैं इस दौरान अलग-अलग प्रखंड में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और उनका फीडबैक लिया गया। कहां की निश्चित तौर पर रायसुमारी में जो बात सामने आई है उसे केंद्रीय स्तर पर रखा जाएगा।

लोकसभा के विपक्ष के नेता और हमारे आदर्श राहुल गांधी प्रत्येक राज्य के जिला अध्यक्षों को सता मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। कहा कि जिलेभर में कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में जिला अध्यक्ष का योगदान अहम होता है। कहा कि संगठन सृजन अभियान राहुल गांधी द्वारा पूरे भारत में चलाकर पार्टी के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, योगेश्वर महथा, मदन विश्वकर्मा, अजय राय, गोरू खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




