जिप उपाध्यक्षा ने सुहागिनों के साथ की वट सावित्री पूजा ——
जिप उपाध्यक्षा ने सुहागिनों के साथ की वट सावित्री पूजा ------

जिप उपाध्यक्षा ने सुहागिनों के साथ की वट सावित्री पूजा ——
संवाददाता: ईश्वर यादव
बरकट्ठा :- हजारीबाग जिला परिषद उपाध्यक्षा चन्दन देवी ने बरकट्ठा स्थित आवास के बगल में ग्रामीण महिलाओं के साथ वट सावित्री का पूजा अर्चना किया। साथ ही सौभाग्यवती होने की कामना किया।।पति के दीर्घायु और अखंड सौभाग्यवती के लिए सुहागिनों ने बरगद वृक्ष के पास वट सावित्री पूजा की। सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति के लिए लंबी उम्र कि कामना की धार्मिक महत्व और किवदंती कथा के मुताबिक बरगद पेड़ में तीन देवों का वास है। जिनमें पेड़ के मूल में ब्रह्म, मध्य भाग में भगवान विष्णु और अग्रभाग में देवाधिदेव महादेव हैं। सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सुहाग की कामना की। प्रखंड के बरकट्ठा, डाकडीह,कोनहरा कला, चेचकपी, घंघरी, सलैया, बेडोकला, बेलकपी, गोरहर, बरवां,मासीपीढी, समेत प्रखंड के अनेकों गांवों में वट सावित्री का पूजा अर्चना किया गया। वट सावित्री पूजा के अवसर पर विधायक अमीत कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, समाज सेवी दर्शन सोनी, मुखिया बसंत साव, भाजपा नेता केदार साव, जिप सदस्या कुमकुम देवी आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।