Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जाली नोट खपाने वाला गिरोह का पर्दाफाश

जाली नोट खपाने वाला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरिडीह पुलिस ने जाली नोट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जाली नोट खपाने वाला गिरोह का पर्दाफाश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जाली नोट खपाने वाला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरिडीह पुलिस ने जाली नोट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को खोरिमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने जमुआ थाना से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि जमुआ थाना अन्तर्गत एक जाली नोट खपाने वाला गिरोह चितरडीह रोड़ में आने वाला है।

जिसके बाद मेरे नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके तुरंत बाद सघन तलाशी व जाँच के क्रम में चन्दा मोड़ पर 02 मोटरसाईकिल के साथ 04 लोग खड़ा पाया गया जो पुलिस की गाड़ी को देख कर भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहायता से खदेड़ कर 2 व्यक्ति को पकड़ा गया तथा 2 फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़ाये 2 व्यक्ति अभिषेक कुमार राणा पिता सुरेश प्रसाद राणा ग्राम-फुफंदी, थाना-बेगाबाद ओर दूसरा नितीन कुमार पिता हरि मंडल ग्राम-बेरिया, थाना-हिरोडीह का है।

वही भागने वाला योगेश मडल पिता यमुना मंडल ग्राम-वैरिया, थाना-हिरोडीह, ओर राज उर्फ राजेश मंडल पिता बिनोद मंडल ग्राम-मडरो, थाना-हिरोडीह का था। इन्होंने बताया कि पकडाये व्यक्तियों के पास से तलाशी के कम में अभिषेक कुमार राणा के जेब से एक जाली नोट का बडल कुल पैतालीश हजार रूपया मोबाईल एवं मोटरसाईकिल तथा नितीन कुमार के जेब से मोबाईल बरामद किया गया

जिसके संबंध में पुछ-ताछ करने पर पकड़ाये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग जाली नोट को जगह-जगह पर खपाने का काम करते हैं। तत्पश्चात् बरामद सामानों को विधिवत जप्त किया गया एवं पकड़ाये दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

Related Articles

Back to top button