जल्द मिलेगा टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग जोन सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने झंडा मैदान के आसपास किया निरीक्षण
गिरिडीह, शहर के सर जैसी बॉस स्कूल के समीप काफी संख्या में टोटो खड़ी रहती है जिसके कारण कचहरी एसडीम ऑफिस झंडा मैदान रोड में जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिसके आलोक में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने झंडा मैदान रोड के आसपास का निरीक्षण किया

जल्द मिलेगा टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग जोन सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने झंडा मैदान के आसपास किया निरीक्षण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : शहर के सर जैसी बॉस स्कूल के समीप काफी संख्या में टोटो खड़ी रहती है जिसके कारण कचहरी एसडीम ऑफिस झंडा मैदान रोड में जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिसके आलोक में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने झंडा मैदान रोड के आसपास का निरीक्षण किया

साथ ही सड़क के अगल-बगल कई लोगो के द्वारा सड़क के किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया था जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया । इस बाबत सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने कहा कि ट्रैफिक की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सड़क के आसपास का निरीक्षण किया गया है जहां टोटो और प्राइवेट गाड़ियों का पार्किंग जोन बनाया जाएगा जितने भी अतिक्रमण थे उसे हटा दिया गया है

और 15 दिनों के अंदर टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग जोन बनाया जाएगा साथ ही कई सरकारी भवन में अवैध कब्जा था जिसे भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया इस बिल्डिंग में जेल परिसर के कुछ कार्यालय हैं जिसे इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा ।

इस निरीक्षण में नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो यातायात इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास सहायक पुलिस शुभम कुमार रामप्रसाद सहित पुलिस जवान मौजूद थे।



