Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

जय श्री रबर फैक्ट्री के मजदूर मिले भाकपा माले से,लगाई गुहार

फैक्ट्री से बिना लिखित सूचना का भगाया जा रहा है,फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ लड़ेगा माले -राजेश सिन्हा

जय श्री रबर फैक्ट्री के मजदूर मिले भाकपा माले से,लगाई गुहार

फैक्ट्री से बिना लिखित सूचना का भगाया जा रहा है,फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ लड़ेगा माले -राजेश सिन्हा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जय श्री रबर फैक्ट्री के कर्मी,मजदूर का लगभग तीस की संख्या में,भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा के आवास शास्त्रीनगर पहुंचे,चार पांच की संख्या में मजदूरों के प्रतिनिधि ने श्री सिन्हा से बात किया, मजदूरों ने कहा कि कोई तीस साल से कोई बीस साल से काम कर रहे है,आज अचानक जब कार्य पर गए तो फैक्ट्री के मेनेजर ने कहा की घर जाव और कल से मत आना,तब तमाम मजदूर जो असहाय है उन्होंने अपना बकाया मांगा तो मेनेजर ने कहा की सात चप्पल घिस जायेगा पर पैसा नहीं देंगे।

चुकी माले मजदूरों के हक में खड़ा रहता है इसलिए श्री सिन्हा ने गंभिरता पूर्वक सबसे पहले लेबर ऑफिस से बात किया,वहा के अफसर ने आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगी,इसलिए कानूनी प्रक्रिया में जाने की तैयारी होगी।

ज्ञात हो कि फैक्ट्री चलाने वाले, आए दिन गाली गलौज भी करते है,यह तो जांच का विषय है। किंतु श्री सिन्हा ने कहा की इस मालिक के घर के सामने करेंगे प्रदर्शन, यदि मालिक बाहर में रहते है तो मेनेजर के घर के सामने अपने हक अधिकार के लिए लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेंगे,आवेदन लेकर श्रम अधीक्षक से मिलेंगे,हालाकि विभाग के सुस्त रवैया के कारण मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है अगर विभाग एक – एक चीज का जांच कर ले फैक्ट्रियों से तो मजदूरों का नाम दो अलग-अलग लिखा जाता है, डायरी में ओरिजनल नाम से हट कर लिखते है, ताकि छापा भी पड़े तो,अपने साजिश के बदौलत विभाग से बचा जा सके।

श्री सिन्हा ने कहा कि हक जो मजदूरों का है इसके लिए लंबी लड़ाई भी लड़ेंगे,बाद में यहां के विधायक और सांसद को भी लिखित आवेदन भी देंगे।

बारी बारी से आए उनका नाम श्याम सुंदर हजाम,गिरिधारी महतो,शिवकुमार राणा,दिवाकर सिन्हा,अनिल दास,महेंद्र शर्मा,अरुण वर्मा,सुजीत नाथ,बजरंगी दास,सुखदेव,काली पासवान,अनिल दास,मनोज दास, टेक नारायण दास,बोधी दास,बोधी दास,मनोज दास संतोष,प्रकाश बेलदार,राजू तुरी,राजेंद्र शर्मा आदि सामिल थे,सभी ने झामस का सदस्यता भी लिया।

Related Articles

Back to top button