Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेश

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की आशंका —

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की आशंका ---

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की आशंका —

संवाददाता : ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- प्रखंड के मासीपीढी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की आशंका बनता दिखाई दे रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौजा मासीपीढी के खाता नंबर 13 प्लौट संख्या 323 रकवा 3.24 एकड मधे 1.08 एकड जमीन फौदा महतो वगैरह ने पूर्व में खरीदारी की थी। जिसपर पितांबर महतो और भिखारी महतो वगैरह के द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा है। लोगों के अनुसार विवाद को लेकर मामला सिविल अदालत में चल रहा है। और अदालत की अवहेलना करते हुए भुमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा।इस बाबत कार्य रोकने को लेकर बरकट्ठा में थाने गुरुवार को आवेदन दिया गया है।

परंतु प्रशासन की शिथिलता कहें या दबंगों कि दबंगता समाचार लिखे जाने तक विवादित स्थल पर कार्य चालू है। यहां बताते चलें कि उक्त भूमि खास गैरमजरूआ खाते कि है। जिसपर अनुमंडल दण्डाधिकारी ने किसी भी पक्ष को उक्त भुमि पर कार्य नहीं करने का आदेश दिया है। बाबजूद काम किया जा रहा है। जिससे दो पक्षों में कभी भी खूनी संघर्ष होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button