जंगल में चल रहा था साइबर ठगों का अड्डा, पुलिस ने दबिश देकर 5 शातिर दबोचे; मोबाइल, सिम, लैपटॉप और बाइक बरामद
पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

जंगल में चल रहा था साइबर ठगों का अड्डा, पुलिस ने दबिश देकर 5 शातिर दबोचे; मोबाइल, सिम, लैपटॉप और बाइक बरामद
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में बैठकर साइबर ठगी की योजना बनाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और मौके पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे customersupport.apk और wifiairtel.apk नामक फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करते थे और साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 21/2026, दिनांक 10 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
जनार्दन मंडल (26), ग्राम- कोरबंधा, थाना- ताराटांड़
अशोक कुमार (24), ग्राम- छीतरी, थाना- ताराटांड़
बबलू कुमार मंडल (26), ग्राम- कोरबंधा, थाना- ताराटांड़
अशोक कुमार (24), ग्राम- छीतरी थाना- ताराटांड़
विष्णु कुमार (23), ग्राम- कोरबंधा, थाना- ताराटांड़

बरामद सामान
10 मोबाइल फोन
13 सिम कार्ड
1 लैपटॉप
4 मोटरसाइकिल

पुलिस के अनुसार गि,रफ्तार आ,रोपियों में अशोक कुमार और बबलू कुमार मंडल पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। अशोक कुमार के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 03/2020, जबकि बबलू कुमार मंडल के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 10/2020 एवं ताराटांड़ थाना कांड संख्या 08/2016 दर्ज है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जिले में साइबर अपराध के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।



