चौबे में किसानों को 50% अनुदानित दर पर मिलेगा बीज ,प्रखंड विकास पदाधिकारी।
चौबे में किसानों को 50% अनुदानित दर पर मिलेगा बीज ,प्रखंड विकास पदाधिकारी।

चौबे में किसानों को 50% अनुदानित दर पर मिलेगा बीज ,प्रखंड विकास पदाधिकारी।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चौबे स्थित बाज़ार टांड़।किसान बीज भंडार में 50% अनुदानीत दर पर बीज भंडार केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया किसान बीज भंडार के संचालक संतोष चौधरी द्वारा कहा गया कि 50% अनुदान पर राजेंद्र मंसूरी 1950 रुपए प्रति क्विंटल दर से एवं एमटीयू 7029 1950 प्रति क्विंटल दर से एवं अराइज 8433 डीटी ₹225 प्रति केजी एवं अराइज 6129 गोल्ड₹190 प्रति केजी किसानों के लिए उपलब्ध है प्रखंड तकनीक प्रबंधक संजय यादव द्वारा बताया गया कि बीज ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी द्वारा वितरित की जाएगी सभी किसान आधार एवं मोबाइल साथ में लेकर आएंगे इस बार सरकार द्वारा मानसून आते ही बीज उपलब्ध करा देने से किसानों में हर्ष है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य उदित राम समाजसेवी रामजी चौधरी, अशोक यादव, अनुज रवि मथुरा यादव, सुखदेव यादव, संजीत चौधरी, रामनरेश चौधरी,सचिन चौधरी, रोहित चौधरी,अशोक चौधरी इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।



