Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चोरी की बाइक चलाते हुए एक नाबालिक युवक को पोटका पुलिस ने पकड़ा। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

पोटका पुलिस को बीते दिन जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर परिसर चोरी हुए तीन बाईक में एक बाईक बरामद किया गया है।

चोरी की बाइक चलाते हुए एक नाबालिक युवक को पोटका पुलिस ने पकड़ा। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका पुलिस को बीते दिन जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर परिसर चोरी हुए तीन बाईक में एक बाईक बरामद किया गया है। इस संबंध में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने कहा कि मंगलवार 25-8-2026 को करीब है 11:00 बजे वरीय पलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चलने का निर्देश दिया गया।

निर्देशानुसार पुअनि कुन्दन कुमार वर्मा के द्वारा सशस्र बल के साथ रंकिणी मंदिर के समीप एंटी क्राईम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक निरुद्ध (नाबालिग)बालक स्पलैण्डर मोटरसाईकिल से वहां घुम रहा था। उसे रोककर पूछताछ करने पर वह अपना मोटरसाईकिल चोरी का बताया।

जब मोटरसाईकिल स्पलैण्डर  (सं.जेएच22ई /1597)का मिलान करने पर, पोटका थाना कांड स0 43/26 दिनांक 19- 8 -2026 धारा 303 ( 2) बी0 एन0 एस0 में चोरी मोटरसाईकिल का मिलान करने पर मिलान हुआ, तब पुलिस द्वारा नाबालिग को कोर्ट के निर्देश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो कहा इस क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button