चार कियोस्को का किया गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उद्घाटन किया परसंपत्तियों का भी वितरण
चार कियोस्को का किया गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उद्घाटन किया परसंपत्तियों का भी वितरण

सदर प्रखंड परिसर में बने चार कियोस्को का किया गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उद्घाटन किया परसंपत्तियों का भी वितरण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
सिरसिया स्थित सदर प्रखंड परिसर में बने चार इकाई कियोस्को (दुकान)का उद्घाटन बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने विधिवत रूप से फीता काटकर की।

इस मौके पर 20 सूत्री के उपाध्यक्ष संजय सिंह सदर प्रमुख पूनम देवी डीसी रामनिवास यादव पूर्व विधायक केदार हाजरा बीडीओ CO समेत अन्य गणमान्य लोग ओर अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि कल्याण विभाग के द्वारा चार इकाई दुकान जिसका लागत प्रति इकाई 1 लाख 68 हज़ार 500 रुपए है। जानकारी दी गई कि इसका उपयोग अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवा युवतियों के लिए रोजगार के उद्देश्य से निर्माण कराया गया है जिसमें प्रज्ञा केंद्र आधार कार्ड CSP फोटोकॉपी स्टेशनरी एवं अन्य रोजगार पर कार्य के लिए दुकान संचालित कर सकते हैं

और अपना रोजगार कर सकते हैं। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार का एक छोटा सा पहल है कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवा युवतियों को रोजगार परक सुविधा उपलब्ध कराया जाए।

इसी उद्देश्य से चार दुकान का निर्माण कराया गया है। वही मौके पर जेएमएम नेता दिलीप रजक महा लाल सोरेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



