Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा व डढाई में हाथियों के झुंड ने किसान की धान की फसल रौंदी।

जारीबाग चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढाई एवं चलकुशा में खेत में लगे धान की फसल को बीते रात को हाथियों के झुंड ने किसानों की लह लहाती धान की फसलें को रौंदकर नष्ट कर दी है।हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है।

चलकुशा व डढाई में हाथियों के झुंड ने किसान की धान की फसल रौंदी।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढाई एवं चलकुशा में खेत में लगे धान की फसल को बीते रात को हाथियों के झुंड ने किसानों की लह लहाती धान की फसलें को रौंदकर नष्ट कर दी है।हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है।
ग्राम गोपीडीह के किसान महादेव यादव पिता स्व० फौदा यादव, परमेश्वर यादव पिता स्व० प्रीतम यादव ने बताया की हमलोग के खेत मौजा डढाई में लगभग 4 एकड़ में लगे धान को हाथियों ने रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

वहीं गोपीडीह निवासी शंभू यादव पिता स्व० वासुदेव यादव, सिकंदर यादव पिता स्व० हीरामन यादव, नंदलाल यादव पिता स्व० करम महतो ने बताया की हमलोग के खेत मौजा चलकुशा में 2 एकड़ में लगे धान को भी रौंदकर नष्ट कर दिया है।हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान की खड़ी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड रात जंगल से निकलकर खेत में घुस गया। हाथियों ने खेत में खूब उत्पात मचाया। हाथियों ने धान की फसल को रौंद दिया और भारी क्षति पहुंचाई।

किसानों ने बताया कि यह उनकी साल भर की मेहनत थी और इस नुकसान से उनके परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने वन विभाग से तत्काल मुआवजे और भविष्य में हाथियों के हमले को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। सूचना मिलते ही मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button