चलकुशा युवा अम्बेडकर क्लब द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतिमा लगाने का निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चलकुशा में युवा अंबेडकर क्लब द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का प्रतिमा लगाने का निर्माण कार्य 28 अगस्त 2026 शुक्रवार सावन पूर्णिमा को विधिवत शुभारंभ किया गया।

चलकुशा युवा अम्बेडकर क्लब द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतिमा लगाने का निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चलकुशा में युवा अंबेडकर क्लब द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का प्रतिमा लगाने का निर्माण कार्य 28 अगस्त 2026 शुक्रवार सावन पूर्णिमा को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक दास ने किया।

युवा अम्बेडकर क्लब के सदस्यों ने बताए की डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबासाहेब ने दलितों, शोषितों और समाज के पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कार्य किए उन्होंने दलितों को सदियों पुरानी सामाजिक गुलामी से मुक्त कराकर समानता, स्वाभिमान और कानूनी पहचान दिलाई।

इसलिए हमलोगों को उन्हें याद करना कर्तव्य बनता है। मौके पर चन्दन दास, शिव शंकर दास, बिलाल दास, अजय दास, मुकेश दास, धानेश्वर दास ,धर्मेंद्र दास,मुनेश्वर दास,मुकेश कांदु एवं अन्य लोग उपस्थित थे



