चलकुशा में प्रखंड मुख्यालय के समीप भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन
चलकुशा के जनता थाना प्रभारी के मनमाने रवैया व घुसखोरी से है त्रस्त - गौतम

चलकुशा में प्रखंड मुख्यालय के समीप भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन
चलकुशा के जनता थाना प्रभारी के मनमाने रवैया व घुसखोरी से है त्रस्त – गौतम
बरकट्ठा : विधानसभा क्षेत्र के चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया।जिसमें कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सामाजसेवी अशोक बर्णवाल ने किए।कार्यक्रम के संबोधन में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सह झारखंड में विभीन्न मुद्दों पर आंदोलन करने वाले गौतम कुमार ने संबोधन करते हुए कहा कि जब रघुवर की सरकार थी उस समय जनता त्रस्त थी अब हेमंत की सरकार में भी जनता त्रस्त है।पदाधिकारियों का भाव आसमान छू रहा।वे जनता का सेवक है कि तानाशाह ये समझ मे नही आता।चलकुशा के वर्तमान थाना प्रभारी की मनमानी रवैया से पुरा चलकुशा प्रखंड की जनता त्रस्त है।पदाधिकारी पॉकेट गर्म के लिए आम जनता को ढाल के रुप में उपयोग कर रही।थाना प्रभारी आम जनता के जरूरत के चीज बालु, कोयला पर इस तरह का प्रहार कर रही मानो की वे इन सब चीजों का उपयोग ही नही करते।छोटे छोटे ट्रैक्टर मालिको से जबरन पैसा वसुली का गोरखधंधा बना चुके है।अगर कोई आवाज़ भी उठाता तो वे उस पर झुठे मुकदमे दायर करने का धमकी देते,जो कि संविधान के अनुरूप स्वतंत्रता का अधिकार का हनन है।गौतम कुमार ने स्थानीय युवा कुंदन मोदी पर थाना प्रभारी के द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को भी निंदा किये।एक संविधान के दायरे में रहकर कानून का अनुपालन करने वाला एक ऐसा थाना प्रभारी को शोभा नही देता।ऐसे अधिकारी पर पुलिस अधिक्षक अविलंब कार्यवाही करें।नही तो हमलोग चुप बैठने वालों में नही है।

कार्यक्रम के संबोधन में सम्मानित नेता बटेस्वर मेहता,सम्मानित जीप सदस्य कुमकुम देवी,सुनील मेहता,धनेश्वर सोनी,रंजीत यादव,कृष्णा यादव,सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन साव,गोविंद चौधरी,लक्षमण राणा, अलगड़िहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामजी रजक,रमेश पंडित,इंद्रदेव चौधरी,रामकेश्वर पंडित,महाबीर ठाकुर,स्यामसुन्दर यादव,राजेन्द्र दस,बद्री दास, बिंदेस्वरी दास, सुरेंद्र राणा, रामेंश्वर चौधरी,सुजीत यादव,रामदेव कुमार,श्रीराम दस्ता इत्यादि लोगो ने प्रमुख को ज्ञापन सौंपते हुए अंचलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा।




