Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा में पीडीएस दुकान मसानी में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी वितरण की शुरुआत पीडीएस दुकान मसानी से हुई।

चलकुशा में पीडीएस दुकान मसानी में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी वितरण की शुरुआत पीडीएस दुकान मसानी से हुई। सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी व लूंगी वितरण योजना का शुभारंभ शनिवार को चलकुशा प्रखंड के पीडीएस दुकान मसानी में किया गया।

चलकुशा के मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव, खाद आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक पांडेय डीलर केदार यादव ने संयुक्त रूप से लाभुकों को धोती, साड़ी व लूंगी देकर वितरण योजना की शुरुआत किया। एम‌ओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस योजना के तहत प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों के बीच इसका वितरण किया जाएगा।

मुखिया आलोक सिंह ने कहा कि सोना सोबरन योजना गरीबों के लिए सरकार का उपहार है। महामंत्री मुन्ना यादव ने कहा की सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुदानित दर पर धोती, साड़ी व लूंगी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है। जिसका लाभ कार्डधारियों को मिल रहा है। मात्र 10-10 रुपए में धोती, साड़ी व लूंगी प्रदान किया जा रहा है। मौके पर लोकनाथ यादव, बालमुकुंद सिंह एवं लाभुक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button