Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा में झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन:- चलकुशा प्रखंड भाजपा

चलकुशा में झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन:- चलकुशा प्रखंड भाजपा

चलकुशा में झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन:- चलकुशा प्रखंड भाजपा

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा: हजारीबाग प्रदेश एवं जिला के निर्देशन के आलोक में चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समीप दिनांक – 04 मार्च 2024 दिन- सोमवार को समय 12:00 बजे झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट- खसोट, हत्या, एवं अबुआ आवास के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ एवं चलकुशा प्रखंड को कोडरमा जिला में शामिल करने हेतु एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती कुमकुम देवी जी होंगी।

एक दिवसीय धरना की अनुमति के लिए चलकुशा अंचलाधिकारी निधि रजवार को ज्ञापन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक बर्णवाल, महामंत्री अजय सिंह, गोविंद चौधरी, गोपाल यादव, नारायण यादव, सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दिये।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक बर्णवाल ने सभी मंडल के पदाधिकारियों, मंच मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, वरिष्ठ नेता, सांसद प्रतिनिधि, संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र,बुथ अध्यक्ष सभी सम्मानित कार्यकताओं पत्रकार बंधुओं एवं समस्त जनता से अपील किया की 04 मार्च 2024 दिन- सोमवार को समय 12:00 प्रखंड मुख्यालय चलकुशा के समीप आवें और आकर झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनावें।

Related Articles

Back to top button