नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह आयोजित
गिरिडीह , झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में विश्वकर्मा समाज द्वारा नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह आयोजित
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में विश्वकर्मा समाज द्वारा नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नव निर्वाचित महापौर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। उन्होंने प्रमिला मेहरा को महापौर निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रमिला मेहरा को फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई महापौर शहर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।



