Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा में किसानों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण बैंक के समक्ष धरना, शाखा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन।

चलकुशा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने एवं आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में चलकुशा प्रखंड के शाखा चलकुशा (अलगडीहा)झारखंड ग्रामीण बैंक के समक्ष शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया।

चलकुशा में किसानों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण बैंक के समक्ष धरना, शाखा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने एवं आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में चलकुशा प्रखंड के शाखा चलकुशा (अलगडीहा)झारखंड ग्रामीण बैंक के समक्ष शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना के दौरान किसानों की समस्याओं को उठाते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों को केसीसी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में हो रही परेशानियों का जल्द समाधान किया जाए, ताकि किसान समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त कर खेती-किसानी का कार्य सुचारू रूप से कर सकें।

प्रदर्शन के बाद शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों से अवगत कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने तथा बैंकिंग समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

इसके बाद शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी आवाज उठाई जाएगी। मौके पर गोविंद चौधरी, अनिल रविदास,टेकलाल रविदास, आजाद चौधरी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button