Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिशिक्षाहेल्थ

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चलकुशा पंचायत भवन में मुखिया संघ के द्वारा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुखिया संघ का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चलकुशा पंचायत के मुखिया आलोक सिंह को अध्यक्ष, सलैयडीह पंचायत के मुखिया सुखदेव यादव को सचिव, चौबे पंचायत के मुखिया कुमार अंशु को उपाध्यक्ष एवं मसकेडीह पंचायत के मुखिया किरण देवी को कोषाध्यक्ष,


सुदन पंचायत के मुखिया सबिता देवी को महामंत्री चुना गया। चलकुशा मुखिया आलोक सिंह को अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद आलोक सिंह ने चलकुशा प्रखंड के सभी मुखिया का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि पंचायतों का विकास सभी के सहयोग से किया जाएगा तथा सभी के मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।ज्ञात हो कि प्रखंड में 9 पंचायतो के मुखिया उपस्थित रहे। जिसमें सेवाटांड मुखिया उर्मिला देवी मनैया मुखिया लखिया देवी खरगू मुखिया ललिता देवी अलगडीहा मुखिया अंजना देवी भी शामिल हुए।
चलकुशा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष चलकुशा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया आलोक सिंह को चुने जाने पर जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। बधाई देनेवालों में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव जिप सदस्य सविता सिंह पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी


प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी, पत्रकार मुन्ना यादव, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ यादव ,रामदेव यादव ,केदार यादव, विक्रमादित्य सिंह, बासुदेव यादव, रामजीत रजक, उमेश साव, अब्दुल हलीम अंसारी, रामजीत चौधरी, दीपू चौधरी, शिव कुमार सिंह समेत कई लोग बधाई दिये।

Related Articles

Back to top button