Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रमुख पति को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात लोगों पर आरोप।

चलकुशा प्रमुख पति दीपक चौधरी (पिता—धनंजय चौधरी) को अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

चलकुशा प्रमुख पति को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात लोगों पर आरोप।

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा : चलकुशा प्रमुख पति दीपक चौधरी (पिता—धनंजय चौधरी) को अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित दीपक चौधरी ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को वे चलकुशा थाना परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक समाप्त होने के बाद जब वे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान बरियौन रेलवे पुल के पास जंगल क्षेत्र में एक सादा कार पहले से खड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि कार के पास पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वाहन रोकने पर एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि “तुम ज्यादा उड़ रहे हो, गाड़ी से रौंद दिए जाओगे”, वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा “साले को ठोक डालो”। यह सुनते ही दीपक चौधरी मोटरसाइकिल से जान बचाकर मौके से भाग निकले।

इसके बाद वे चौबे पहुंचे और थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी।

Related Articles

Back to top button