चलकुशा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई कई मुद्दों पर चर्चा
चलकुशा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई कई मुद्दों पर चर्चा

चलकुशा प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई कई मुद्दों पर चर्चा
संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा -प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रमुख नीतू कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी जिप सदस्य सविता सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया सुखदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह उपस्थित हुए। बैठक में जिप सदस्य सविता सिंह ने ग्राम बरियौन में बिरहोर समुदाय के लोगों को सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन को चिन्हित करना एवं सुदन पंचायत के तिलैया टांड जाने वाली सड़क, हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए लोगों को अंबेडकर आवास, एवं उचित मुआवजे जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रमुख प्रतिनिधि दीपू चौधरी ने चौबे बाजार में खराब पड़े जल मीनार को दुरुस्त करने को लेकर अवगत कराते हुए जल्द रिपेयरिंग करने की ओर ध्यान आकर्षित कराया। पंचायत समिति सदस्य उदित राम ने पारा शिक्षकों के मनमानी रवैये को रखते हुए एक पंचायत से दूसरे पंचायत भेजने की बात कही। एवं सभी

जनप्रतिनिधियों के द्वारा पीडीएस दुकानों पर निगरानी समिति के द्वारा अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। मौके पर बीईईओ अशोक कुमार, कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन बीपीओ असीम टोप्पो उपप्रमुख शमशेर आलम, उमेश ठाकुर, मरियम खातून, गायत्री देवी, गणेश प्रजापति, विकास कुमार, विजयपाल, पूरन पासवान, अफजल अली, महेश कुमार, रूपेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।


