Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड में समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर।

चलकुशा प्रखंड कार्यालय में 16 मई 2026 दिन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

चलकुशा प्रखंड में समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा।

चलकुशा प्रखंड कार्यालय में 16 मई 2026 दिन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पंचायत सचिवों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान कई पंचायतों में E-KYC कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पंचायत सचिवों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत E-KYC कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। वहीं मई माह में कम मजदूरों को कार्य मिलने पर भी असंतोष जताते हुए योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ने, PD जनरेशन करने तथा प्रत्येक योजना में न्यूनतम 50 मजदूरों की मांग दर्ज करते हुए T-3 तक भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा बिरसा सिंचाई कूप योजना को मानसून से पूर्व पूर्ण करने तथा जिन लाभुकों को आवास योजना की राशि प्राप्त हो चुकी है, उनका आवास निर्माण समय पर पूरा कराने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर सामाजिक सुरक्षा श्री रूपेश कुमार यादव, आवास कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अंशु कुमार वर्मा, सहायक अभियंता श्री मुकेश कुमार, कनीय अभियंता श्री रविंद्र कुमार सैनी, श्री अरुण कुमार, श्री रूपेश कुमार यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button