नेमरा पहुंचकर धनंजय सिंह ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलकर जताया शोक
कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।

नेमरा पहुंचकर धनंजय सिंह ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलकर जताया शोक
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान धनंजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। नेमरा पहुंचकर धनंजय कुमार सिंह ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और दुख की इस घड़ी में सोरेन परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।



