Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

घर में घुसकर शिक्षक के ऊपर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिये लाया गया सदर अस्पताल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी है. मारपीट की इस घटना के बाद शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घर में घुसकर शिक्षक के ऊपर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिये लाया गया सदर अस्पताल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी है. मारपीट की इस घटना के बाद शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल शिक्षक का नाम कार्तिक प्रसाद वर्मा है और यह पल्स टू हाई स्कूल डुमरी में पदस्थापित है.

घटना के बारे में बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में इनका आवास है और यहां पर यह अपनी पत्नी नूतन वर्मा के साथ रहते हैं. बताया गया की मामूली विवाद को लेकर उनके पड़ोसियों के द्वारा बार-बार झगड़ा होते आ रहा है. जिसे लेकर मुफ्फसिल थाना में बैठक भी हो चुका है . आज सुबह जब यह नहाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान अचानक पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके घर के गेट तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया.

मारपीट के बाद शिक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद आस-पास के कुछ लोगों और उनकी पत्नी के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर घटना के बाद गिरिडीह जिले के तमाम शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

इस घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे झारोटेफ के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा ने ऐसे हिंसक घटना की निंदा करते हुए जानलेवा हमला करने वाले के विरुद्ध कारवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि कार्तिक प्रसाद वर्मा शिक्षक के साथ झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांतीय अंकेक्षक भी है.

इधर घटना की जानकारी देते हुए घायल शिक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा ने पड़ोस के सुबोध कुमार, कल्याणी देवी, मोनू कुमार, सोनू कुमार, परसु कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button