Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

घर में खड़ी बोलेरो में लगी आग जलकर हुआ खाक —

घर में खड़ी बोलेरो में लगी आग जलकर हुआ खाक --

घर में खड़ी बोलेरो में लगी आग जलकर हुआ खाक —

संवाददाता:ईश्वर यादव 

हजारीबाग / बरकट्ठा :थाना क्षेत्र के डाकडीह में बीते रात्रि घर में खड़ी बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन तब तक बोलेरो जलकर स्वाहा हो चुका था। इस बाबत पीड़ित राजेंद्र कुमार पिता जगदीश महतो डाकडीह निवासी ने बताया कि सभी दिनों के भांति बोलेरो गाड़ी जेएच 12 डी 5531 घर के अंदर में खड़ी थी बाहर से दरवाजा बंद था। रात्रि दो बजे के लगभग घर में धुआं भरने लगा देखा तो बोलेरो में आग लगी हुई है। हो हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया साथ ही दमकल गाडी पहुंची लेकिन तब तक बोलेरो जलकर खाक हो गया।

आग इतना भयानक था कि घर का छत में दरार हो गया। खबर पाते ही विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव पीड़ित के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए आपदा प्रबंधन से सहायता राशि देने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया था।

Related Articles

Back to top button