Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटना

ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत….

ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत....

ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत….

संवाददाता:ईश्वर यादव 

हजारीबाग/बरकट्ठा: प्रखंड के शिलाड़ीह में ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मवेशी शिलाडीह निवासी परम महतो का बताया गया। इस बाबत पीड़ित ने बताया कि मवेशी लगभग 40 हजार ₹ का था जिससे खेती का कार्य करते थे। अब खेती करने में मुझे बेहद परेशानी होगी। वहीं वार्ड सदस्य प्रदीप पांडेय तथा ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन बिजली की तार काफी दिनों से झूला रहा था और बारिश होने के कारण तार टूट गया और तार के चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई।

वहीं पंसस प्रतिनिधि राजकुमार गिरी ने विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि मुआवजा नहीं मिला तो मजबूरन विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। मौके पर उपस्थित ग्रामीण राजन चौधरी ने कहा कि आए दिन हल्की बारिश व आंधी तूफान आने से तार टूट जाता है। बिजली विभाग के अधिकारी की लापरवाही से घटना घटी है और जगह-जगह तार झूला हुआ है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।

Related Articles

Back to top button