Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

मैथन डैम परियोजना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैड मिन्टन टूर्नामेंट कार्यक्रम का उदघाटन

निरसा मैथन डैम परियोजना में दिनांक 29 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।

मैथन डैम परियोजना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैड मिन्टन टूर्नामेंट कार्यक्रम का उदघाटन

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 : बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

स्थान : कल्याण केन्द्र, दाघानि, मैथन डैम परियोजना

निरसा : मैथन डैम परियोजना में दिनांक 29 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ कल्याण केन्द्र परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान, श्री सुमन प्रसाद सिंह महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई।

परियोजना प्रधान महोदय ने राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि व्यक्तित्व को भी निखारते है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन हेतु नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहना आवश्यक है, क्योंकि “फिटनेस ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।”

इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (प्रणाली) श्री जयंत दत्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक (विद्युत) श्री रौशन लकड़ा, श्री विप्लव सरकार, श्री लोमस कुमार, श्री पार्थसारथी मुखर्जी, श्री तपन राय, श्री उज्जवल बनर्जी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा खेल प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उदघाटन बड़े उत्साह एवं खेल-भावना से परिपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सभी ने संकल्प लिया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे और “खेलो भारत स्वस्थ भारत” की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button