Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

गोलगप्पा कांड : विधायक कल्पना सोरेन ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल l

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में गोलगप्पा खाने से फैले फूड प्वाइजनिंग मामले में अब जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी देखने को मिल रही है।

गोलगप्पा कांड : विधायक कल्पना सोरेन ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में गोलगप्पा खाने से फैले फूड प्वाइजनिंग मामले में अब जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचीं और वहां भर्ती बच्चों व अन्य मरीजों का हालचाल जाना।

विधायक ने अस्पताल में इलाजरत बच्चों से मुलाकात कर डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बताया जाता है कि गांव में ठेले पर बिक रहे गोलगप्पा और चाट खाने के बाद दर्जनों बच्चे अचानक बीमार पड़ गए थे। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस दौरान एक मासूम की मौत हो गई।

घटना के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। प्राथमिक तौर पर इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button