गोतिया ने ख़ुटवाढाब निवासी खूब लाल शर्मा को मारपीट कर किया घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
गिरिडीह, मुफ़सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी खूब लाल शर्मा को गोतिया लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार को इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।

गोतिया ने ख़ुटवाढाब निवासी खूब लाल शर्मा को मारपीट कर किया घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, मुफ़सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब निवासी खूब लाल शर्मा को गोतिया लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार को इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस संबंध में घायल खूब लाल शर्मा ने बताया कि गोतिया सुरेश शर्मा से लड़ाई झगड़ा चल रहा है।

उनके पिता का निधन हाल ही में हुआ है। श्राद्धक्रम में झगड़ा के कारण हम लोग कोई खाने के लिए नहीं पहुंचे। उसी को लेकर कल शाम को पहले सुरेश शर्मा मेरे खलिहान में आकर शराब पीकर गाली गलौज करने लगा।

इसके बाद आज सुरेश शर्मा उसका पुत्र पवन शर्मा सोनू शर्मा सुजीत शर्मा आकर उसी बात को लेकर रॉड से हमला कर दिया जिसमें हम गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि जब तक मेरे पुत्र और परिवार लोग घर से निकले तब तक सभी भाग निकला। इन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।




