गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पीड़ित सिख परिवारों से की मुलाकात, कहा यथासंभव की जाएगी मदद
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पीड़ित सिख परिवारों से की मुलाकात, कहा यथासंभव की जाएगी मदद

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पीड़ित सिख परिवारों से की मुलाकात, कहा यथासंभव की जाएगी मदद
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बस दुर्घटना में मृतक सिख श्रद्धालुओं के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब हो कि बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन गिरिडीह से रांची कीर्तन समागम में जा रही बस टाटीझरिया के समीप पुल में गिर जाने से 8 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और इस घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना को लेकर सांसद श्री चौधरी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। साथ ही कहा कि जरूरतमंद पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने जिले के उपायुक्त से बात करके पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद करने की बात कही।

कहां किया घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र राम, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, राजेश पंडित, बाबू बंगाली, शिवम आजाद, गुरभेज सिंह कालरा, रामगढ़ नगर अध्यक्ष नीरज मंडल, महेश समेत कई लोग मौजूद , थे सभी ने पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।





