Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में AC-बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 7 इनडोर-आउटडोर यूनिट और 24 बैटरी बरामद!

गिरिडीह में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पचंबा थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों से एसी की बैटरी और टर्मिनल चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह में AC-बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 7 इनडोर-आउटडोर यूनिट और 24 बैटरी बरामद!

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पचंबा थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों से एसी की बैटरी और टर्मिनल चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने पचंबा थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को बाजार समिति, पचंबा में खड़े ट्रकों से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी एवं टर्मिनल चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पचंबा थाना में कांड संख्या 102/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में सत्यय कुमार, मोहम्मद समशेर, मोहम्मद एहसान अंसारी, मोहम्मद सरताज अंसारी, मोहम्मद बशीर शाह और अरमान खान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बीपीएल कंपनी के चार इनडोर और तीन आउटडोर एसी यूनिट सहित कुल 24 बैटरियां बरामद की हैं।

इस कार्रवाई में पचंबा अंचल के पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भगत, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, सोनू कुमार वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत पिंगुआ सहित पचंबा थाना के रिजर्व गार्ड और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button