Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
गिरिडीह में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का भव्य स्वागत, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से किया गया सम्मान l
गिरिडीह झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक के गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया।

गिरिडीह में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का भव्य स्वागत, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से किया गया सम्मान l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक के गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जिले में आगमन पर अभिवादन किया। इस अवसर पर चीफ जस्टिस को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान कर विशेष सम्मान दिया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर पूरे प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल देखा गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।




