गिरिडीह में रियल एस्टेट को मिली नई रफ्तार! एक साथ दो आधुनिक अपार्टमेंट की रखी गई आधारशिला
गिरिडीह शहर में आधुनिक आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अवीषा डेवलपमेंट ने एक बड़ी पहल की है। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शहर के देवनगर और आईसीआर रोड में एक साथ दो नए आधुनिक अपार्टमेंट की आधारशिला रखी गई।

गिरिडीह में रियल एस्टेट को मिली नई रफ्तार! एक साथ दो आधुनिक अपार्टमेंट की रखी गई आधारशिला
अवीषा डेवलपमेंट की बड़ी पहल, देवनगर में रामेश्वर एन्क्लेव और आईसीआर रोड में समृद्धि एन्क्लेव का होगा निर्माण, 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह शहर में आधुनिक आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अवीषा डेवलपमेंट ने एक बड़ी पहल की है। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शहर के देवनगर और आईसीआर रोड में एक साथ दो नए आधुनिक अपार्टमेंट की आधारशिला रखी गई। बिहार के सहकारिता मंत्री प्रदीप कुमार चंद्रवंशी ओर भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन चंद्रवंशी ने विधिवत भूमि पूजन कर दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अवीषा डेवलपमेंट के बैनर तले देवनगर में रामेश्वर एन्क्लेव और आईसीआर रोड में समृद्धि एन्क्लेव का निर्माण कराया जाएगा। पांच मंजिला बनने वाले इन अपार्टमेंट में आधुनिक सुविधाओं के साथ भवन परिसर के अंदर ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इन परियोजनाओं से शहर में बेहतर आवासीय सुविधाओं को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ गिरिडीह की खूबसूरती में भी चार चांद लगने की उम्मीद है।

2027 तक लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य
अवीषा डेवलपमेंट के पदाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से एक साथ दो नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। दोनों भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर आवासीय वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्ष

2027 तक दोनों परियोजनाओं का निर्माण पूरा कर इन्हें जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अवीषा डेवलपमेंट इससे पहले प्रोफेसर कॉलोनी में संस्कृति अपार्टमेंट का निर्माण करा चुका है। अब रामेश्वर एन्क्लेव और समृद्धि एन्क्लेव के जरिए शहर में आधुनिक आवासीय निर्माण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।

भूमि पूजन में कई दिग्गज रहे मौजूद
दोनों परियोजनाओं के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, संजू देवी, वासुदेव राम, सत्येंद्र सिंह, संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी, भोला सिंह, अमित सिंह, संजीत सिंह, पप्पू, जयशंकर सिन्हा, सिंकु हरमिंदर सिंह बग्गा समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दो नए अपार्टमेंट की शुरुआत को गिरिडीह में आधुनिक आवासीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।




