Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, मंत्री ने पुस्तकालय निर्माण की घोषणा की l

गिरिडीह भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिले में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

गिरिडीह में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, मंत्री ने पुस्तकालय निर्माण की घोषणा की l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिले में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। आम्बेडकर भवन सह पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान और शिक्षा के माध्यम से नई दिशा दी। वे एक महान अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उनके साहित्य और विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए तथा उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगले महीने विधायक निधि से आम्बेडकर भवन में एक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा, जिससे सभी वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें और ज्ञानार्जन कर अपने भविष्य को संवार सकें।
कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा ने भी बाबा साहेब के योगदानों को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमल दास, सुखदेव दास, टेको रविदास, नागेश्वर दास, अर्जुन दास, अधिवक्ता दशरथ प्रसाद, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुशील शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित

Related Articles

Back to top button