गिरिडीह में बड़ी लूट की साजिश नाकाम पांच अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह में बड़ी लूट की साजिश नाकाम पांच अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह बाजार के एक बैंक, बड़े ज्वेलरी प्रतिष्ठान और बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वेलर्स को निशाना बनाने की तैयारी की थी।
लॉज में छिपकर बना रहे थे बैंक और ज्वेलरी दुकान लूटने की योजना, हथियार और तीन बाइक बरामद
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी निमियाघाट थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव स्थित एक लॉज में ठहरे हुए थे। पुलिस ने छापेमारी कर उनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड किनारे स्थित एक लॉज में कुछ अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी ने डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी कर पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि सभी पिछले दो महीने से इलाके में रहकर लूट की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने गिरिडीह बाजार के एक बैंक, बड़े ज्वेलरी प्रतिष्ठान और बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वेलर्स को निशाना बनाने की तैयारी की थी।
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी आकाश सिंह ,
बिहार के नालंदा निवासी सुजीत कुमार और वैशाली निवासी जयंत कुमार प्रियांशु कुमार तथा रंजन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मुख्य आरोपी आकाश सिंह और जयंत कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है।


