गिरिडीह में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गिरिडीह से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

गिरिडीह में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पहाड़ीडीह रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा, शव क्षत-विक्षत मिला; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह बैनी गोपालक के पुत्र थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार को वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्ट,मार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया है और चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।




