गिरिडीह में जाम से निपटने खुद सड़क पर उतरे सदर SDM, लाठी लेकर संभाली यातायात व्यवस्था
गिरिडीह में बढ़ते अतिक्रमण और लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए सदर एसडीएम यशवंत श्रीकांत बिस्पुते एक बार फिर सक्रिय नजर आए।

गिरिडीह में जाम से निपटने खुद सड़क पर उतरे सदर SDM, लाठी लेकर संभाली यातायात व्यवस्था
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में बढ़ते अतिक्रमण और लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए सदर एसडीएम यशवंत श्रीकांत बिस्पुते एक बार फिर सक्रिय नजर आए। सोमवार को पचम्बा क्षेत्र में हो रहे फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण अचानक यातायात बाधित हो गया, जिससे देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सदर एसडीएम ने अपना वाहन रुकवाया और स्वयं लाठी लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने मौके पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाली, वाहन चालकों को समझाया और स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवस्था को दुरुस्त किया।

इस दौरान हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन एसडीएम की तत्परता और सख्ती के चलते कुछ ही समय में जाम हटवा दिया गया। सदर एसडीएम की इस पहल से राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की और उम्मीद जताई कि अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



