Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़
गिरिडीह – मधुपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
गिरिडीह - मधुपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

गिरिडीह – मधुपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के समीप रेलवे लाइन में गिरिडीह-मधुपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान गिरिडीह कॉलेज के समीप रहने वाले नंदू राय के रूप में की गई है. बताया गया कि नंदू राय कल रात में गिरिडीह – कॉलेज ओवरब्रिज के समीप रेलवे लाइन पर क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान गिरिडीह-कोडरमा रेल लाइन में गिरिडीह-मधुपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.

सुबह-सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.




