Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह प्रेस क्लब में गूंजा शोक, नम आंखों से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

नया परिषद भवन में गिरिडीह प्रेस क्लब के तत्वावधान में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

गिरिडीह प्रेस क्लब में गूंजा शोक, नम आंखों से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नया परिषद भवन में गिरिडीह प्रेस क्लब के तत्वावधान में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के पत्रकारों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

इस दौरान पत्रकारों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को गिरिडीह और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक और सामाजिक जीवन गिरिडीह से गहराई से जुड़ा रहा। उनके निधन से जिले ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनसरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, सचिव अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ प्रमोद चौधरी, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ प्रवीण राय, वरिष्ठ पत्रकार नरेश सुमन, शहीद राजा सहित जिले के विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता, फोटोग्राफर और कई समाचार चैनलों के ब्यूरो चीफ मौजूद रहे।

सभी पत्रकारों ने दिवंगत मंत्री के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button