गिरिडीह: तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार के गिरिडीह व अन्य ठिकानों पर एसीबी का ताबड़तोड़ छापा, अहले सुबह आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार शैलेश कुमार के गिरिडीह और रांची आवास पर अहले सुबह से एसीबी की छापेमारी चल रही है

गिरिडीह: तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार के गिरिडीह व अन्य ठिकानों पर एसीबी का ताबड़तोड़ छापा, अहले सुबह आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार शैलेश कुमार के गिरिडीह और रांची आवास पर अहले सुबह से एसीबी की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि अहले सुबह करीब आधा दर्जन गाड़ियों से एसीबी की टीम शैलेश कुमार के गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित आवास पर पहुंची.

टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान भी शामिल हैं. घर के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. बता दें की शैलेश कुमार तत्कालीन अंचल अधिकारी, बड़गाईं अंचल, रांची रह चुके हैं. उन्हें रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन घोटाले के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था

आरोप है कि जमीन दलाल, बिल्डर और अधिकारियों के गिरोह ने मिलकर रिम्स की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर अपार्टमेंट का निर्माण कर दिया था. इसी मामले में एसीबी रांची थाना कांड संख्या 01/2026 के तहत जांच कर रही है. गिरिडीह में उनके परिवार का आवास है।

इससे पहले भी एसीबी ने उनके गिरिडीह स्थित आवास पर छापेमारी की थी. फिलहाल दोनों जगहों पर छापेमारी जारी है. एसीबी की टीम घर के दस्तावेज, बैंक खाते, जमीन के कागजात और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी का खुलासा हो सकेगा.



