Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह के 6 प्रतिभागी बने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज, शिवानी कुमारी को ओवरऑल तीसरा स्थान

गिरिडीह जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के 6 प्रतिभागियों ने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट जज परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जज के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

गिरिडीह के 6 प्रतिभागी बने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज, शिवानी कुमारी को ओवरऑल तीसरा स्थान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के 6 प्रतिभागियों ने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट जज परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जज के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

रामगढ़ के पतरातु स्थित मीडवे रिसोर्ट में 20 से 22 मार्च तक आयोजित 7वीं झारखंड स्टेट लेवल योगासन जज सेमिनार में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सेमिनार का आयोजन झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ द्वारा किया गया था, जिसमें पूरे राज्य से कुल 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह से 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी ने अच्छे ग्रेड के साथ सफलता प्राप्त कर राज्यस्तरीय जज बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतिभागियों के नाम एवं ग्रेड इस प्रकार हैं:

शिवानी कुमारी (A+), सोनम कुमारी (A+), स्मृति कुमारी (B+), पूजा कुमारी (B+), चंदन कुमार (B+), हर्ष सिंह (B+)।
इनमें शिवानी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तृतीय स्थान भी प्राप्त किया।

जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि गिरिडीह में अब योगासना खेल का माहौल तेजी से विकसित हो रहा है। यहां के खिलाड़ी न केवल पदक जीत रहे हैं, बल्कि जज के रूप में भी अपनी पहचान बना रहे हैं, जिससे भविष्य में प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहूलियत होगी और खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि गिरिडीह के एकमात्र राष्ट्रीय जज एवं जिला संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार को इस सेमिनार में झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ द्वारा रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि पर जिला संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों—संतोष शर्मा, राजेश जलान, दयानंद जायसवाल, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, रोहित राय, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, मुक्ता कुमारी और नवीनकांत सिंह समेत अन्य सभी ने नव नियुक्त जजों एवं अमित स्वर्णकार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button