Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

गिरिडीह कालेज गिरिडीह में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

गिरिडीह कालेज में एनसीसी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 की संख्या में एनसीसी कैडेट्स,बी एड के छात्र छात्राओं एवं कालेज की प्रोफेसर विनीता कुमारी के साथ अनेकों लोगों ने रक्तदान किया।

गिरिडीह कालेज गिरिडीह में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह कालेज में एनसीसी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 की संख्या में एनसीसी कैडेट्स,बी एड के छात्र छात्राओं एवं कालेज की प्रोफेसर विनीता कुमारी के साथ अनेकों लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स के नए बैच की बहाली की प्रक्रिया भी की गई

जिसमें लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इस बहाली प्रक्रिया में हजारीबाग एनसीसी बटालियन से एनसीसी आफीसर के द्वारा लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़ एवं लड़कों के लिए 1600 मीटर दौड़ का आयोजन,लिखित परीक्षा एवं लम्बाई का नाप आदि का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से गिरिडीह कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार सर, डॉ एम एन सिंह,प्रो आशा कुमारी रजवार, एनसीसी के सिनियर अंडर आफीसर सागेन सोरेन, सोनाली जयसवाल, सविता मरांडी, उमेश सोरेन, समीर दीप,अमित आर्या , सुरेश गुप्ता,निरज चौधरी, प्रफुल्ल,सिया कुमारी आदि सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

इस मौके पर प्रो विनीता ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमलोग प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद करने का प्रयास करते हैं। डॉ अनुज ने इस शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button