Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गांधी मैदान तेलोडीह में सम्पन्न हुआ अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

तेलोडीह के गांधी मैदान में रविवार को अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।

गांधी मैदान तेलोडीह में सम्पन्न हुआ अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : तेलोडीह के गांधी मैदान में रविवार को अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में बोडो और केलाढाब की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें बोडो की टीम विजयी रही और चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन शामिल हुईं। वहीं, झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफियों और पुरस्कारों से सम्मानित किया।

इस मौके पर झामुमो नेता फरदिन अहमद, मुखिया सब्बीर अंसारी, जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से स्थानीय खिलाड़ियों को निखरने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Related Articles

Back to top button