गांधी और शास्त्री की जयंती पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी और शास्त्री की जयंती पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थित महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और समानता स्थापित करने के साथ-साथ जनहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की जरूरत है।
इस मौके पर निजाम अंसारी खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम, अनंत कुमार आर्या, अखिलेश कुमार शामिल थे।



