गणना प्रपत्र में गोड़ ग्राम की जगह वालिया गोड़ा दर्ज, ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं के साथ पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौप कर सुधारने का किया मांग।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण,, एसाईआर,, अभियान के तहत तैयार किया गया गणना प्रपत्र में पोटका प्रखंड की ग्वाल काटा पंचायत में गोड़ग्राम निवासियों की पता गलत दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है।

गणना प्रपत्र में गोड़ ग्राम की जगह वालिया गोड़ा दर्ज, ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं के साथ पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौप कर सुधारने का किया मांग।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण,, एसाईआर,, अभियान के तहत तैयार किया गया गणना प्रपत्र में पोटका प्रखंड की ग्वाल काटा पंचायत में गोड़ग्राम निवासियों की पता गलत दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम वासियों का कहना है कि गणना प्रपत्र में गांव गौड़ ग्राम के स्थान पर वालियां गोड़ा अंकित कर दिया गया है।

इससे मतदाता सूची, राशन कार्ड, एवं अन्य सरकारी योजनाओं में भविष्य में परेशानी होने की आशंका है। मामले को लेकर ग्रामीण लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के साथ पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा के कार्यालय पहुंचकर, उन्हें एक लिखित आवेदन सौपते हुए गणना प्रपत्र में गांव के नाम तत्काल वालिया गोड़ा के स्थान पर गोड़ग्राम दर्ज करने की मांग की गई ।
ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि इस त्रुटि को अभिलंब सुधार किया जाए ताकि जनताओ को आगे किसी प्रकार दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, एवं गनणा प्रपत्र की छाया प्रति भी संलग्न कर अपने दावे का समर्थन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शंकर पुराण, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, प्रखंड उपाध्यक्ष हितेश भगत, पंचायत समिति सदस्य त्रिलोचन टुडू, मिर्जा मरांडी, वीरेश मरांडी, पिनाकी नायक, बागुन मरांडी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।




