खनडीहा में दिलीप दास हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, हरसंभव मदद का दिया भरोसा l
गिरिडीह, खनडीहा में हुए दिलीप दास हत्याकांड मामले को लेकर राज्य के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

खनडीहा में दिलीप दास हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : खनडीहा में हुए दिलीप दास हत्याकांड मामले को लेकर राज्य के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही।

इस मौके पर मंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों की भीड़ जुटी रही। मौके पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।




