खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
गिरिडीह: सदर अस्पताल के गेट के बाहर गांडेय प्रखंड निवासी राजेश कुमार वर्मा की खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसकी लिखित जानकारी भुक्तभोगी ने आवेदन के माध्यम से नगर थाना पुलिस को दी है।

भुक्तभोगी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह साईं अस्पताल में काम करते है। रोज की तरह गुरुवार को अपने दोस्त को लेने के लिए 7:30 बजे की देर शाम सदर अस्पताल गेट के बाहर बाइक खड़ा कर उसे बुलाने के लिए अस्पताल के अंदर गया। लगभग 25 मिनट के बाद अपने दोस्त के साथ बाहर निकला तो गेट के बाहर बाइक गायब मिली। जिसके बाद आसपास दुकान वालों से पूछताछ की गई लेकिन बाइक का कोई अता पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन वह अपने दोस्त को लेने के लिए उसी समय सदर अस्पताल के बाहर आते है और वही बाइक खड़ा करते है। उन्होंने कहा कि काफी खोजबीन करने के बाद बाइक का जब पता नहीं चला तो इससे साफ पता चलता है कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद लिखित आवेदन नगर थाना पुलिस को दी। आवेदन के माध्यम से बाइक खोजने व अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


