खंडोली में अंडा मशरूम फैक्ट्री के द्वारा फैलाई जा रहे हैं गंदगी और प्रदूषण के खिलाफ जेएलकेएम के नेता ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
खण्डोली डैम के अधिग्रहण कर अवैध खरीद बिक्री अंडा/मशरूम फैक्ट्री के द्वारा फैलाए जा रहे गंदगी व जल प्रदूषण के खिलाफ आगामी 08 सितम्बर 2025 को खण्डोली डैम बचाओ अभियान के बैनर तले जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी, मधवाडीह के मुखिया सिद्दीक अंसारी, अर्जुन पंडीत, मो0 आजाद अंसारी सहित अन्य ग्रामीण पूर्ण जल समाधि लेंगे।

खंडोली में अंडा मशरूम फैक्ट्री के द्वारा फैलाई जा रहे हैं गंदगी और प्रदूषण के खिलाफ जेएलकेएम के नेता ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : खण्डोली डैम के अधिग्रहण कर अवैध खरीद बिक्री अंडा/मशरूम फैक्ट्री के द्वारा फैलाए जा रहे गंदगी व जल प्रदूषण के खिलाफ आगामी 08 सितम्बर 2025 को खण्डोली डैम बचाओ अभियान के बैनर तले जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी, मधवाडीह के मुखिया सिद्दीक अंसारी, अर्जुन पंडीत, मो0 आजाद अंसारी सहित अन्य ग्रामीण पूर्ण जल समाधि लेंगे। इसे लेकर आज दिनांक 05 सितम्बर गुरूवार को खण्डोली डैम के समीप जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी व मधवाडीह के मुखिया सिद्दीक अंसारी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि मामले को लेकर कई बार अंचलाधिकारी व उपायुक्त से वार्ता कर तथा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक हार कर उन्होने चरणबद्ध आंदोलन का रूख किया। जिसके तहत स्थानीय ग्रामीणों को जल और वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करना, बेंगाबाद अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग करना, उपायुक्त, जिला पर्यावरण पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस अधीक्षक, दामोदर घाटी निगम, भूअर्जन पदाधिकारी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग करना तथा इसकी सूचना माननीय विधायक डुमरी, माननीय मुख्यमंत्री व माननीय प्रधानमंत्री को देना शामिल है।
आवेदन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन के तहत अंचलाधिकारी का पुतला दहन भी किया गया। नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे मायुस होकर उनलोगों ने पूर्ण जल समाधि का निर्णय लिया है। जल समाधि की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गई है। अतः जल समाधि की पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
मधवाडीह के मुखिया सिद्दीक अंसारी ने कहा कि खंडोली डैम की अधिकृत जमीन पर भुमाफियाओं द्वारा न सिर्फ अवैध रूप से कब्जा कर बेचने का कार्य किया जा रहा है, बल्कि अंडा व मशरूम फैक्ट्री भी संचालित की जा रही है। इन फैक्ट्रीयों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे खंडोली डैम में गिर कर जलाशय को प्रदुषित करने के साथ ही आस-पास के वातावरण को भी दुषित कर रहा है। कहा कि अंचल के अधिकारियों की मिली भगत से खंडोली डैम के लिए अधिग्रहित जमीन की अवैध रूप से खरिद-बिक्री की गई है, जिससे सरकारी सम्पत्ति की खुली लुट दिखाई पड़ रही है।
उन्होने कहा कि जमीन अधिग्रहण के मामले में संबंधित विभाग का कहना है कि फैक्ट्री की कोई जमीन अधिग्रहित नहीं है। कहा कि अगर फैक्ट्री क्षेत्र में अधिग्रहण की भूमि नहीं है, जबकि जिन ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उनके पास जमीन अधिग्रहण के पुख्ता सबूत हैं। अगर उनकी जमीन अधिग्रहित नहीं की गई है, तो उन रैयतों को उनकी जमीन वापस दिलाई जाए। कहा कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी को आवेदन देकर उन खाता, प्लाट की जमीन को मूल रैयत को वापस दिलाने की मांग की गई है, जिसे अधिग्रहण के नाम पर फैक्ट्री को दे दी गई है।
प्रेस वार्ता के दौरान जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी, मधवाडीह के मुखिया सिद्दीक अंसारी, अर्जुन पंडीत, मो0 आजाद अंसारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। बताया गया कि खण्डोली डैम बचाओ अभियान के मागें निम्न हैं :-
1. खंडोली डैम की अधिग्रहित जमीन को भूमाफियाओं से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई।
2. डैम की अधिग्रहित जमीन पर जिसे अंचलाधिकारी व अंचल कर्मियों से मिली भगत कर भुमाफियाओं के द्वारा बेच दिया गया है उसे मुक्त कराया जाये।
3. डैम की अधिग्रहित जमीन की सुरक्षा और भुमाफियाओं से बचाने के लिए खंडोली डैम की जमीन का शीघ्र सीमांकन कराया जाये।
4. खंडोली डैम के पानी पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र की एक बड़ी आबादी निर्भर है, जिसे देखते हुए डैम के पानी को प्रदुषित होने से बचाया जाये।
5. समय समय खंडोली से होने वाले पेयजलापूर्ति की शुद्धता की जांच की जाये। ताकि डैम का पानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक न हो।
6. खंडोली डैम में मछली पालन और रोजगार का प्राथमिक अधिकार खतियान धारी (भूमि स्वामी) को दिया जाये।
7. खंडोली को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की दिशा में स्थानीय खतियानधारी एवं मूल निवासी युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाये।
8. जिस खतियानधारी को अबतक मुआवजा नही मिला है, उसे अविलंब मुआवजा दिलाया जाये।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से अर्जुन पंडित अशोक यादव अजय कुमार दास मिहिर चंद्रवंशी दिलीप कुमार वतन शाहा मो. सद्दीक अंसारी मो. मोइनुद्दीन अंसारी लुकमान अंसारी आजाद अंसारी शुशील हंसदा राजेश रवानी मौजूद थे



